भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने पीरटांड़ में चलाया व्यापक जनसंपर्क अभियान।
SHIKHAR DARPANMonday, November 04, 2024
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह विधानसभा के भाजपा (NDA) प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।निर्भय शाहाबादी ने सबसे पहले हरलाडीह पंचायत में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।जहाँ सेकड़ो की संख्या में ग्रमीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।हरलाडीह में कार्यालय उद्घाटन के बाद पिपराडीह, खवासटांड, मंझलाडीह, अंबागढ़, कुडको, पलमा-घटवार टोला, हरलाडीह राधा कृष्ण चौक, मंडरो-मंडल टोला, सिमरकोढ़ी, दुधनिया, खुखरा-गाँधी चौक सहित कई जगहों पर जनसंपर्क किया गया।जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय जन प्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे, जिन्होंने भाजपा के विजन और पार्टी के विकास कार्यों को लेकर आमजन को जागरूक किया।
इसके बाद निर्भय शाहाबादी ने कई अन्य गाँवो में भी जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जनता से संवाद करते हुए भाजपा की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से गिरिडीह को एक नए युग की ओर ले जाने का वादा किया। ग्रामीणों ने निर्भय शाहाबादी को समर्थन देते हुए भाजपा के प्रति विश्वास जताया।निर्भय शाहाबादी ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा के नेतृत्व में गिरिडीह का सम्पूर्ण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही गिरिडीह को एक उज्जवल भविष्य और स्थिर विकास की दिशा दे सकती है।इस दौरान प्रशासन की और से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्शन डुमरी राजेंद्र प्रसाद,हरलाडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार सहित दर्जनों जवान भी साथ मे मौजूद रहे।वही कार्यक्रम में शरत भक्त,बबलू सव,फलेंद्र सिंह,अरविंद चन्द्र राय, अजय सिंह,प्रनबल्लव भक्त,पंचम सिंह,बालेश्वर यादव,मुन्नलाल उपाध्याय, सन्तोष राणा,अरविंद बर्णवाल,बबलू सिंह,अम्बुज मदक,रेख देवी,अंजू टुडू,रिंकी देवी सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहें।