Type Here to Get Search Results !

जेएलकेम का पीरटांड़ में बदलाव संकल्प सभा का आयोजन,नही पहुँचे जयराम।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड में रविवार को जेएलकेम का दो जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रूप में जेएलकेम पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो आने वाले थे।कार्यक्रम से पहले चिरकी व हरलाडीह में चुनावी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।जिसके बाद माधोपुर में बदलाव संकल्प सभा को लेकर एक जनसभा सभा का आयोजन किया गया था।दो बजे दोपहर से कार्यक्रम प्रस्तवित था पर शाम पांच बजे तक मुख्य अतिथि जयराम महतो तबियत खराब होने के कारण नही उपस्थित हो पाए थे।इस कार्यक्रम में पार्टी प्रत्याशी नवीन नवीन आनंद चौरसिया ने खुद सभा को संबोधित किया।

और उन्होंने कहा कि झारखंड में इस बार बदलाव की बयार बह रही है।जिससे झारखंड की धरती जयराम को पुकार रही है।झारखंड में जयराम सरकार बनाने के लिए गिरिडीह विधान सभा सीट को भी जिताना जरूरी है।इनके अलावे चार घण्टो से चल रहे इस सभा मे वक्ताओं ने कहा कि झारखंड 25 साल में जवान हो चुका है।अब इसे समृद्ध होना चाहिए पर दिन प्रतिदिन झारखंड खोखला होता जा रहा है।यहां की खनिज सम्पदायें लूटी जा रही है। झारखंड में शिक्षा,स्वास्थ्य की स्थिति बद्दतर है।मैया सम्मान योजना पर कहा कि पैसा देकर आपको लोभी बनाया जा रहा है।आपको कमाने के अवसर देने के बजाय पैसे देकर वोट लेने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर जिला अध्यक्ष रॉकी नवल,सुरेन्द्र महतो,नरेश महतो,गाजो महतो आदि लोग थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.