शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस पर बगोदर में संकल्प सभा।
SHIKHAR DARPANFriday, January 06, 2023
0
बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।
जंगे -ए-आजादी के लिए, 1857 सिपाही विद्रोह में, अंग्रेजो भारत छोडो का नारा संपूर्ण देश में गुंजायमान हो रहा था, अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग क्रांतिकारियो़ ने अपने कयादत में, साहसपूर्ण पहलकदमी कर बहादुराना लडाई लड़ रहे थे, महारानी लहमीबाई, बेगम हजरतमहल, नाना साहब, मौलवी अहमदुल्लाह, बहादुरशाह जफर, कुँवर सिंह टिपु सुल्तान, राम रामप्रसाद बिसमिल, असफाकउल्ला खान, इसी का प्रतीक थे, छोटानागपुर और झारखंड में शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह ने अंग्रेजी हुकुमत को धाराशाह करने के लिए, ईट से ईट बजा देने वाला जनविद्रोह किया था, बगावती तेवर को देखते हुए अंग्रेजों ने 8 जनवरी 1958 ई को फांसी दे दिया, शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह शरीखे स्वतंत्रता सेनानीयों के विरासत को सामाजिक धरातल पर मजबूती से स्थापित करने के लिए 8 जनवरी 2023 के संकल्प सभा को सफल करने के लिए, बगोदर के कई इलाकों में सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया गया, इस आशय कि जानकारी राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के प्रदेश सचिव मुमताज अंसारी व जिला अध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने दिया।संकल्प सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनु विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक निजामुद्दीन होंगे।