Type Here to Get Search Results !

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

मधुबन, संवाददाता । जैनियों के महानतम तीर्थ स्थल मधुबन स्थित संचालित भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखकर कहा है कि शिखरजी में लोक डॉउन से जैन तीर्थ यात्रियों संस्थान मजदूरों एवं अन्य व्यवसाय संकट हो रहा है भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो रही है । कहा है कि मधुबन जैनियों का विश्व के सबसे महानतम तीर्थ स्थल है जहां हर वर्ष लाखों तीर्थयात्री दर्शन पूजन को आते हैं । यहां 24 में से 20 तीर्थंकरों ने निर्माण पद को प्राप्त किया है । यहां कई छोटे-बड़े मंदिर एवं संस्थाएं कार्यरत हैं । शिखरजी के इर्द-गिर्द बसे सैकड़ों गांव के लोगों का रोजगार भी शिखरजी पर आश्रित है । वर्तमान समय में पूरे विश्व के साथ साथ हमारा देश भी कोरोना महामारी से जूझ रहा है । सुरक्षा और बचाव के मद्देनजर सरकार द्वारा लोक डाउन घोषित किया गया है । लोक डाउन बढ़ने के कारण यहां कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो गई है । सभी मंदिर एवं संस्थाएं लंबे समय से बंद पड़ी हुई हैं । यातायात का भी कोई साधन नहीं है । शिखरजी के नजदीक पारसनाथ स्टेशन है जहां वर्तमान में दूसरे राज्य से आ रही कोई भी ट्रेन नहीं रुक रही है । जिसका सीधा असर यहां के लोगों के रोजगार , व्यवसाय, वाहन चालक, डोली मजदूर आदि पर पड़ रहा है । आने वाले समय में श्रावण सप्तमी भी है जिस पर यहां के सभी वर्गों के लोगों की नजर टिकी हुई है । चुंकी श्रावण सप्तमी के अवसर पर पूरे देश के सभी प्रांतों से हजारों लोग भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करने एवं निर्वाण लाडू चढ़ाने आते हैं । और यह पर्व पिछले कई सालों से बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाते रहे हैं यह दिगंबर समाज के लिए सबसे बड़ा त्यौहार होता है है । किंतु वर्तमान समय में कोरोणा के साथ साथ लोक डाउन से सभी में निराशा है । निराशा भी क्यों न हो आस्था के साथ साथ रोजी रोटी का जो सवाल है । कहां है कि आप इस राज्य के कर्मठ एवं लोकप्रिय मुखिया हैं आपके कुशल नेतृत्व में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है । श्री सम्मेद शिखरजी के साथ-साथ राज्य के तमाम मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा जाहिर थान के लिए उचित गाइडलाइन देने का कृपा करें । हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि आप वस्तु स्थिति को सामान्य करने के लिए उचित कदम लेंगे और समस्त भारतवर्षीय जैन समाज गरीब डोली मजदूर व्यवसाय एवं शिखरजी की यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों को अनुग्रहित करेंगे । प्रेस विज्ञप्ति  राजकुमार जैन अजमेरा महामंत्री श्री दिगंबर जैन सास्वत तीर्थराज सम्मेद शिखर ट्रस्ट के द्वारा जारी किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.