विधायक के पहल पर मिली मुआवजा।
Sunday, June 07, 2020
0
खुखरा,संवाददाता । पिछले दिनों लंगटा बाबा स्टील फैक्ट्री मैं काम कर रहे पीरटांड़ प्रखंड खुखरा थाना सिमरकोढी पंचायत दर्द मारा निवासी रामस्वरूप राय का निधन हो गया था । मृत्यु के पश्चात विधायक सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं के सहयोग से मृतक परिवार को तत्काल₹100000 की राशि दी गई थी । इसी बाबत गिरिडीह स्थित हर सिंह रायडी विधायक सुदीप कुमार सानू की आवाज में त्रिपक्षीय वार्ता की गई जिसमें विधायक के अलावे फैक्ट्री प्रबंधन के लोग एवं मृतक परिवार के लोग शामिल थे वार्ता के दौरान 7 लाख 50 हजार 55 रूपये मुआवजा की राशि बनी जिस पर फैक्ट्री मालिक ने अपनी सहमति जताई । विधायक ने निर्देश दिया कि 5 दिनों के अंदर मृतक के पत्नी सुमन देवी के खाते में बकाए के साढे छः लाख रूपए डाल दिया जाए गा । मौके पर विधायक ने सभी राजनीतिक दलों के लोगों फैक्ट्री के प्रबंधन मालिक एवं अपने पार्टी के लोगों को धन्यवाद दी कि सब के सहयोग से एक गरीब परिवार को यारा से मिल पाई है । मृतक के पिता कट्टी राय पत्नी सुमन देवी बेटा बद्री राय उमेश राय बेटी रानी कुमारी निशा कुमारी मौजूद थे ।

