Type Here to Get Search Results !

वन विभाग ने किया अवैध लकड़ी जप्त।

पीरटांड़, संवाददाता । वन विभाग ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खेता डाबर में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर अवैध लकड़ी बरामद किया है । विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर यह छापामारी की गई है । संजय महतो के नेतृत्व में एक छापामारी टीम गठित किया गया जिसमें संजय महतो के अलावे अंथोनी हेंब्रम, संजीव मिश्रा , शिव शंकर सिंह, प्रणव पांडे मनीष राय सुमित सिंह शामिल थे । सभी वनरक्षी छापामारी कर ₹30000 मूल्य का लकड़ी बरामद किया है कहा कि या धंधा पीरटांड़ के कई क्षेत्रों में बहुत जोरों से चलाया जा रहा है जिसमें कई सफेदपोश नेता भी शामिल हैं लकड़ी जब्ती के मामले में वाहन मालिक एवं धंधे बाज विक्रम ताप्ती हजाम दास आदि लोगों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया गया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.