मृतक परिवार को दी सहायता राशि व अनाज।
Tuesday, June 02, 2020
0
खुखरा,संवाददाता। गिरिडीह सदर विधायक सुदीप्य कुमार सोनू ने अपने निजी खर्चे से कमलासिंघा के सड़क हादसे में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों को अनाज उपलब्ध कराया । यहां यह बता दें की पिछले दिनों गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग के जोड़ापहरी के पास सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 3 लोग पीरटांड़ प्रखंड कमलासिंघा के रहने वाले थे । जिनके आश्रित को विधायक ने अपने निजी खर्चे से चावल आटा दाल आलू वगैरह श्राद्ध कर्म के लिए दिए । वही दर्द मारा में भी मृतक परिवार से मिलकर उस परिवार को भी सार्थक रम हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराई । विधायक सुदीप कुमार सोनू के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष महावीर मुर्मू, पार्टी के वरिष्ठ नेता युवराज महतो , राधेश्याम मदक सहित कई लोग शामिल थे । राशन पाकर के मृतक परिवार के लोग बहुत खुश थे विधायक को लोगों ने बहुत बहुत धन्यवाद दिया है ।

