क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों ने प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप।
Tuesday, June 02, 2020
0
पीरटांड़,संवाददाता । वैश्विक महामारी कोरोना में आए प्रवासी मजदूर जिन्हें सरकारी एवं होम क्वॉरेंटाइन किया गया है लोगों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है । मध्य विद्यालय पालगंज एवं अंगैया विद्यालय में क्वॉरेंटाइन प्रवासी मजदूरों ने कहा कि विद्यालय परिसर में कुछ भी सुविधा नहीं है पानी बिजली शौचालय कुछ भी नहीं है ना ही बेड लगाया गया है सब व्यवस्था लोगों को स्वयं करना पड़ा है भोजन एवं सूखा राशन भी नहीं मिला है अंगैया में क्वारेंटाइन प्रवासी मजदूरों ने कहा कि विद्यालय की साफ-सफाई लोगों ने स्वयं कर यहां क्वारेंटाइन हुए हैं अब तक इन्हें देखने के लिए सरकारी महकमा के एक भी लोग नहीं आए हैं अलबत्ता सहिया केवल आती है ।

