गिरिडीह जिले में कोरोना पॉजिटिव के फिर 11 नए मरीज मिले हैं । इनमें गिरिडीह सदर से चार बेंगाबाद से चार डुमरी से दो एवं गांवों से एक मरीज शामिल हैं । ऐसा भी प्रवासी मजदूर हैं जो विभिन्न प्रांतों से अपना घर आए हुए हैं । ए सभी 11 मरीजों की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा ने की है । इन सभी गांवों को सील कर इलाके में आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है । वही इसको कंटेनमेंट जोन घोषित कर निषेधाज्ञा लगा दिया गया है ।
गांवा से मिला एक कोरोना पॉजिटिव मरीज बेंगलुरु से लौटा था यह 29 वर्षीय युवक 28 मई को इसका सैंपल भेजा गया था कल रात रिपोर्ट आया पॉजिटिव यह युवक होम क्वॉरेंटाइन का पालन भी नहीं कर रहा था पूरे बाजार में घूमना लोगों से मिलना जुलना यह जारी रखा था कई लोगों को हो सकता है संक्रमण प्रशासन की उड़ी है नींद गावां प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है । जबकि डुमरी प्रखंड में मिले दो मरीज एक्जाम तारा ऊपर टोला का रहने वाला है वही दूसरा हेड टोला का रहने वाला बताया जाता है यह दोनों संस्थागत क्वॉरेंटाइन पूरा कर अपने घर में रह रहे थे । सभी मरीजों को गिरिडीह स्थित बदडीहा आइसोलेशन वार्ड में भेजा जा रहा है ।