Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में जमीन की लूट में कई दल के प्रतिनिधियों और अफसरों की भी है मिली भगत - राजेश सिन्हा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

छाताटांड़ भोरंडीहा मौजा में जमीन की लूट चरम पर,ग्रामीणों ने माले ऑफिस में आकर अपनी समस्या बताई है। माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि शिकायत कर्ता राजू दास,रतन दास,शिवनाथ दास,राजेश दास,नरेश दास,सुरेश दास,सोनू दास,कविता देवी,सीता देवी आदि दर्जनों महिला पुरुष माले ऑफिस पपरवाटांड पहुंचे उन्होंने बताया कि चार एकड़ 47 डिसमिल जमीन पर दबंगों का कब्जा शुरू हो गया है,कब्जा करने वाले लोग के पास कागज में सिर्फ चार डिसमिल है।

कोर्ट का आदेश है किंतु कई दल के प्रतिनिधि जमीन को लूटने में सह दे रहे है,आवेदन अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आदि संबंधित विभाग और थाना को आवेदन दे रहे है किंतु जमीन पर जिनको नहीं होना चाहिए वही फर्जी वाडा कर के कर रहे है,सिन्हा ने कहा कि जब कोर्ट का आदेश है,डिग्री है तो जिला प्रशासन को और थाना के साथ अंचल को भी इसपर संज्ञान लेने की जरूरत है,पता चला है कि दो एकड़ जमीन खरीद बिक्री भी हुई है जो अवैध है लेकिन इसकी जांच तो विभाग करेगा,जल्द अंचल कार्यालय के समक्ष आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और चुकी वार्ड से संबंधित है तो नगर निगम में मेयर के सामने भी आंदोलन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.