Type Here to Get Search Results !

छठ घाटों की तैयारियों का महापौर प्रमिला मेहरा ने लिया जायजा, श्वेता शर्मा और उपमहापौर सुमित कुमार रहे मौजूद।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

छठ महापर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन ने घाटों पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा, महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान दिवंगत मंत्री की पुत्री सृष्टि कुमारी भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं, झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने कहा कि महापौर और उपमहापौर के साथ लगातार विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सामने आ रही कमियों को महापर्व से पूर्व दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौके पर नगर आयुक्त विजय सिंह बिरूवा, सिटी मैनेजर मंजूर आलम, झामुमो जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, अभय सिंह, रामजी यादव, गोपाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.