मिर्जागंज बदडीहा के कुएं में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी//बुधवार शाम से लापता था मिर्जागंज निवासी संकेत गुप्ता।
SHIKHAR DARPANThursday, November 19, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ थाना क्षेत्र के बदडीहा गांव में गुरुवार को एक कुएं में युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान मिर्जागंज निवासी संकेत गुप्ता उम्र 13 के रूप में हुई है, जो बुधवार शाम से लापता था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से शव की आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं की गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। युवक किन परिस्थितियों में कुएं तक पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर आक्रोश और चिंता देखी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।