पीरटांड़ में भाजपा ने तेज की संगठनात्मक गतिविधियां, बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर नौ पंचायतों में हुई बैठक।
SHIKHAR DARPANFriday, November 06, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड में भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंजीनियर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। भाजपा हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडे की अध्यक्षता में खुखरा, बांध, मंडरो, हरलाडीह, खरपोका, सिमरकोढ़ी, कुडको, तुइयो और बदगांवा पंचायत में बैठक हुई। वहीं चिरकी एवं भारतीय चलकरी पंचायत की बैठक मंडल महामंत्री मुकेश मंडल की अध्यक्षता में पीरटांड़ मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए शक्ति केंद्रों और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विनय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। इसलिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। विनय सिंह ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और अपने अधिकारों की आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उठाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चंद्र राय, मुन्ना लाल उपाध्याय, कैलाश बरनवाल, पंकज मिश्रा, ब्रह्मदेव मिश्रा, हीरालाल सिन्हा, अंजू देवी, बुधन हेंब्रम, बैकुंठ पंडित, वासुदेव मोदक, बबलू शाह, उत्तम वर्मा, विकास चौधरी, प्रदीप मंडल, समसार आलम सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।