Type Here to Get Search Results !

राहुल गांधी के समर्थन में मंत्री इरफान अंसारी के बयान के खिलाफ भाजपा ने किया पुतला दहन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

राहुल गांधी के समर्थन में मंत्री इरफान अंसारी द्वारा दिए गए कथित बयान के विरोध में भाजपा गिरिडीह महानगर जिला की ओर से गांधी चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने मंत्री इरफान अंसारी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 40 लाख युवाओं के राहुल गांधी के एक इशारे का इंतजार करने तथा देश में नेपाल और बांग्लादेश से भी बदतर स्थिति होने जैसी बातें कहकर युवाओं के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, रोजगार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लोकतंत्र में सरकार की आलोचना करना अधिकार है, लेकिन युवाओं के नाम पर अराजकता की आशंका जताने वाले बयान उचित नहीं हैं। मौके पर नवीन कुमार सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, खिरोधर दास, प्रकाश सेठ, प्रोफेसर विनीता, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, अजय पाठक, विपिन सिंह, सुरेंद्र लाल सहित कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.