Type Here to Get Search Results !

ब्रेकिंग न्यूज़:- शिखरजी यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी बस कल्याण निकेतन के समीप दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन घायल, दो की हालत नाजुक।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

मधुबन थाना क्षेत्र के कल्याण निकेतन के समीप शिखरजी यात्रा कर लौट रहे यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी मणिलाल सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

वहीं, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, पीरटांड़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा थाना अवर निरीक्षक जितेंद्र बिष्ट समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद में तत्परता दिखाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.