Type Here to Get Search Results !

महादेव कुमार सेन की देखरेख में हरलाडीह स्वास्थ्य केंद्र में 60 सहियाओं को दिया गया प्रशिक्षण।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

हरलाडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महादेव कुमार सेन, प्रवेक्षक की देखरेख में सहिया, सहिया साथी एवं एएनएम का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 60 सहियाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के सफल क्रियान्वयन में सहियाओं की भूमिका पर जोर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.