Type Here to Get Search Results !

मंगरोडीह पंचायत में झामुमो महिला मोर्चा का कार्यक्रम, सैकड़ों महिलाओं ने थामा पार्टी का दामन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

मंगरोडीह पंचायत के पाठक हीर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महिला मोर्चा की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह की महापौर परमिला मेहरा ने की। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। कार्यक्रम में मंगरोडीह पंचायत की मुखिया आशा देवी, प्रीति भास्कर, परमिला साव सहित महिला मोर्चा की कई महिला नेत्रियां उपस्थित रहीं। सभी ने महिलाओं की भागीदारी, उनके अधिकारों तथा सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संगठन से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने तथा क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं के पार्टी से जुड़ने से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.