Type Here to Get Search Results !

धनवार थाना अंतर्गत ग्राम परसन के उपेन्द्र कुमार वर्मा पर जानलेवा हमला।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

बीते रात रविवार दिनांक 25अक्टूबर को करीब 10:40 और 10:55 बजे के बीच  धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसन में उपेन्द्र कुमार वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने जान लेवा हमला कर दिया। हमलावर एक बुलेट गाडी नम्बर JH 11AN 5084 में 3 लोग और एक चार पहिया वाहन गाड़ी नम्बर JH 11AH 9978 में 6-7 लोग थे और नशे में चूर थे। उपेन्द्र वर्मा कोडाडीह से अपने रिश्तेदार को लेकर शिमानी झारखंडधाम  जा रहे थे। हमलावरों ने जान मारने के नियत से बहुत बेरहमी से उपेन्द्र वर्मा के माथा पर वार किया है और कान भी मारकर फाड़ दिया। कान से ब्लड आ रहा है। उनके पाकेट से 6500/- रू भी छीन लिया। 

उपेन्द्र वर्मा ने परसन ओपी थाना को रात्रि में ही सूचना दे दी है।  धनवार रेफरल अस्पताल में उनका इलाज कराया गया जहां उनको सीटी स्कैन और कान का इलाज कराने हेतु रेफर कर दिया गया। उपेन्द्र वर्मा ने अपने मोबाइल से किसी तरह दोनों गाड़ियों का फोटो खींच लिया ।  हमलावरों को शक होने पर मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन किसी तरह से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। उपेन्द्र ने बताया कि उनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। जिस तरह से हमला किया गया यदि वो नहीं भाग पाते तो उनकी जान को भी खतरा हो सकता था। अज्ञात लोगों ने जान मारने के नियत से उनपर हमला किया । परसन ओपी को लिखित आवेदन दे दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। इतनी बड़ी घटना में खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.