शिखरजी स्वच्छता समिति ने अधिकारियों को शॉल और तिलक लगाकर किया सम्मानित।
SHIKHAR DARPANThursday, October 22, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
श्री शिखरजी स्वच्छता समिति, मधुबन कार्यालय में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी और अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी को भी शॉल एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।
मौके पर समिति के पदाधिकारी तेजनारायण मेहता, विद्या भूषण मिश्र, भरत साहू, रंजीत सिंह, दिलीप कुमार तुरी, संतोष जैन, प्रबंधक संतोष ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया।