Type Here to Get Search Results !

जेएलकेएम पीरटांड़ प्रखंड कमिटी की बैठक संपन्न, पूरन मांझी समेत दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता। 

पीरटांड़ प्रखंड के मधुबन स्थित अर्बन हाट में बुधवार 28 अक्टूबर को जेएलकेएम पीरटांड़ प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गाजो महतो ने की, जबकि संचालन प्रखंड वरीय उपाध्यक्ष दीपक मंडल ने किया। बैठक में केंद्रीय महासचिव सहित केंद्रीय, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पीरटांड़ प्रखंड की सभी 17 पंचायतों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

इस दौरान आगामी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव, संगठन विस्तार, टाइगर जयराम दादा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक एवं मार्गदर्शक पूरन मांझी ने जयराम दादा के विचारों से प्रभावित होकर जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ दर्जनों युवाओं ने भी पार्टी का दामन थामा। नए सदस्यों के शामिल होने पर संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.