पीरटांड़ में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, खरपोका में 16 टीमों ने लिया हिस्सा; दूधपनिया में भी दिखा खिलाड़ियों का उत्साह।
SHIKHAR DARPANSunday, October 25, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड में रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को विभिन्न स्थानों पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पालगंज पंचायत के दूधपनिया में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जबकि खरपोका में यंगस्टार स्पोर्टिंग क्लब की ओर से स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। दोनों आयोजनों में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का उत्साह देखने को मिला।
*खरपोका में 16 टीमों ने लिया हिस्सा:- खरपोका में आयोजित टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी एसडीपीओ आबिद खान शामिल हुए। उनके द्वारा टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य कारी बरकत अली, पीरटांड़ प्रखंड सचिव अख्तर अंसारी और खुखरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला मुर्मू एफसी और जेएसपी क्लब टुंडी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जेएसपी क्लब टुंडी ने एक गोल से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। टूर्नामेंट का उद्देश्य स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति को जीवंत रखने के साथ-साथ क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।
*दूधपनिया में भी आयोजित हुई फुटबॉल प्रतियोगिता:- वहीं, पालगंज पंचायत के दूधपनिया में भी एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद सदस्य बड़कू मुर्मू, झामुमो नेता सह समाजसेवी भगवान किस्कू और गांव के मांझी बाबा हीरालाल टुडू अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सुखदेव टुडू, बाबूचंद टुडू, हीरालाल मुर्मू, सुनील सोरेन, प्रतिम मुर्मू और सुनील मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। दोनों आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवाओं की रुचि और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।