दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक।
SHIKHAR DARPANFriday, September 11, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने के बाद उन्होंने दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। डीजीपी ने परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। इस दौरान पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी भी डीजीपी के साथ मौजूद रहे।अधिकारियों ने भी दिवंगत मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
अधिकारियों ने भी दिवंगत मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई। गौरतलब है कि सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद से ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग लगातार उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। डीजीपी तदाशा मिश्रा का दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचकर परिजनों से मिलना भी इसी शोक संवेदना की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।