Type Here to Get Search Results !

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार को निधन हो गया। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हार्ट अटैक को उनकी मौत की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया गया कि शनिवार को ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शिक्षक दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। 

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वह गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती थी। झामुमो संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और पार्टी व सरकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड के राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार, समर्थकों और झामुमो कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है। उनके निधन को झामुमो और राज्य की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.