पोबी में महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की ग्रामीणों ने की पिटाई, वीडियो वायरल।
SHIKHAR DARPANFriday, September 11, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवददाता।
गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी गांव में महिला से मिलने पहुंचे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि अधेड़ व्यक्ति गिधौरी गांव का रहने वाला है, जबकि संबंधित महिला पोबी की निवासी बताई जा रही है। आरोप है कि महिला के बुलाने पर उक्त व्यक्ति उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।
घटना की सूचना मिलने पर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। वहीं, घटना के बाद स्थानीय स्तर पर दोनों की शादी कराने को लेकर भी चर्चा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, शादी या घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।