हरलाडीह मंडल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर मंथन।
SHIKHAR DARPANWednesday, September 02, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह मंडल में भाजपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गिरिडीह जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय एवं मंडल प्रवासी सुनील पासवान मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में महामंत्री कैलाश बर्नवाल, हीरालाल प्रसाद, अरविंद बर्नवाल, पंकज मिश्रा, भवानी देवी, विजय सिंह, सुनीता देवी, विकास चौधरी, वैकुण्ठ पंडित समेत मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन विस्तार और जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।