₹30 हजार रिश्वत लेते गिरिडीह साइबर थाना के SI पुनीत कुमार गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप।
SHIKHAR DARPANWednesday, September 09, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह साइबर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को कथित तौर पर ₹30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी साइबर थाना के गेट के पास से किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मामला साइबर थाना कांड संख्या 24/26 से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त मामले की केस डायरी कोर्ट में भेजने के एवज में सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। शिकायत मिलने के बाद धनबाद ACB की टीम ने मामले का सत्यापन कराया।सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की। बुधवार को ACB की टीम ने साइबर थाना के आसपास जाल बिछाया और कथित तौर पर ₹30 हजार रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।
सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की। बुधवार को ACB की टीम ने साइबर थाना के आसपास जाल बिछाया और कथित तौर पर ₹30 हजार रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम सब-इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि टीम द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हालांकि पूरे मामले में ACB की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई से जुड़ी अन्य बातों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।ACB की इस कार्रवाई की खबर सामने आते ही गिरिडीह पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग में भी मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल सब-इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी और रिश्वत से जुड़े इस पूरे मामले की जांच ACB द्वारा की जा रही है।