सिंहपुर शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर भव्य पूजा, कलश विसर्जन में उमड़े श्रद्धालु।
SHIKHAR DARPANMonday, August 17, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत सिंहपुर गांव स्थित शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर भव्य पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।पूजा-अर्चना के बाद पूर्व में आयोजित यज्ञ के कलश का विधिवत विसर्जन किया गया।
कलश विसर्जन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुई और भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मधुबन पंचायत समिति सदस्य चंपा देवी, उप मुखिया झरीलाल महतो, कैलाश अग्रवाल, मुंसी पांडेय, संतोष पांडेय, वीरेंद्र महतो, प्रीतम महतो, चिरंजीवी लाल, रंजय अग्रवाल, प्रकाश महतो, हिरामन महतो समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।