बी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के विद्यालय अवलोकन व अभ्यास पाठ को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, पारदर्शी विद्यालय आवंटन के दिए निर्देश।
SHIKHAR DARPANTuesday, August 18, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलांतर्गत शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में अध्ययनरत बी.एड./डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ के लिए विद्यालय आवंटन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान प्रशिक्षुओं के विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ के लिए विद्यालयों के चयन एवं आवंटन की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ व्यावहारिक शिक्षण अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इससे प्रशिक्षुओं को विद्यालयी वातावरण, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, विद्यार्थियों की आवश्यकताओं तथा कक्षा प्रबंधन की व्यवहारिक समझ विकसित करने में सहायता मिलती है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं आवश्यकता के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ के दौरान प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक अनुभव को प्रभावी बनाने तथा संबंधित संस्थानों के साथ आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।