मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम का आयोजन पालगंज में किया गया ।
SHIKHAR DARPANFriday, June 05, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 से लेकर 21 जून 2026 तक मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया है । जिसके अंतर्गत पालगंज शक्ति केंद्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । पंचायत क्षेत्र के कोराटांड़ में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके तहत नीम पेड़ रोपण किया गया ।
यहां यह बता दें कि स्वच्छ वातावरण के लिए नीम वृक्ष की भूमिका अहम है, इसलिए नीम पौधारोपण किया गया । कार्यक्रम में देश दीवाने अभियान के राष्ट्रीय सचिव सह प्रदेश अध्यक्ष एस चंद्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महामंत्री संतोष कुमार राणा,सेवा भारती के जिला संगठन मंत्री बद्री मल्लाह, दिनेश स्वर्णकार, आदित्य पांडे, भीम स्वर्णकार,माथुर स्वर्णकार सहित कई लोग शामिल थे ।