16 जून को चेतावनी रैली की तैयारी जोरो पर,आज श्रीरामपुर पंचायत में जागरूकता के लिए निकाली गई रैली - राजेश सिन्हा।
SHIKHAR DARPANSunday, June 07, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बालमुकुंद स्पोंज आयरन द्वारा हटाए गए मजदूरों को पुनः काम में वापसी के लिए रविवार को चेतावनी रैली की तैयारी में जुटी है। रैली को लेकर भाकपा माले और मजदूर विंग असंगठित मजदूर मोर्चा अगुवाई कर रही है,जिसको लेकर श्रीरामपुर पंचायत के हर गाँव में दौरा कर रैली और बैठक किया जा रहा है इसी कड़ी में आज पुरनी पेटरिया में रैली किया गया l चेतावनी रैली मजदूरों के हित में रखा गया है,बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधक यदि हटाए गए मजदूरों को काम काम में वापस नहीं रखा जाता है तो लगातार आंदोलन जारी रखा जाएगा, आज रैली में सैकड़ों की संख्या में थे अगुवाई कन्हैया पाण्डेय, किशोर राय, दीपक गोस्वामी कर रहे थे वही नविन पाण्डेय, हुबलाल राय, भिखारी राय, भीम कोल, सूदन कोल, तुलसी तुरी, गुलाब कोल, लखन कोल, रंजीत राय के साथ महिला पुरुष उपस्थित थे।
चेतवानी रैली के बारे में माले नेता राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने कहा कि प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद बकरीद को ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने धरना स्थगित किया लेकिन फैक्ट्री प्रबंधक परशुराम तिवारी ने लोकल 24 मजदूर को और निकाल दिया और गिरिडीह से हट कर दूसरे जगह चल गया,हमारा सवाल है लोकल से इतनी चिढ़ क्यों है यह जानने की कोशिश जारी है,ज्ञात हो फैक्ट्री एक्ट को भी नहीं मानता है बालमुकुंद फैक्ट्री,विधानसभा में माले के सिंदरी विधायक अरूप चटर्जी ने भी इसकी आवाज उठाई थी इसपर श्रम मंत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी इस बात को नजर अंदाज कर फिर से 24 मजदूरों को फिर से निकाल दिया, छटनी किए गए मजदूर का लिस्ट और आवेदन हमलोगों ने उपायुक्त गिरिडीह,अनुमंडल पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक,मुफ्फसिल पुलिस को भी दिया है,यदि तत्काल इसपर पहल नहीं की गई तो 16 जून को पपवरवाटांड़ से उपायुक्त कार्यालय तक चेतावनी रैली की जाएगी। जिसमें जिले भर के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।