Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में CID की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

सीबीआई झारखंड की विशेष टीम ने गिरिडीह जिले के कोलडीहा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर नाबालिग लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन बेचने और वायरल करने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसन राजा और मो. मोहब अंसारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, रांची CID की टीम ने DSP अर्चना स्मृति खल्को के नेतृत्व में देर रात करीब दो बजे छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक तकनीकी जांच और जब्त डिजिटल सामग्री के आधार पर आरोपों की पुष्टि होने के बाद दोनों के खिलाफ आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से रांची में पूछताछ की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, मामला तब सामने आया जब Hyderabad Cyber Crime Police को एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो मिला। तकनीकी जांच में वीडियो का स्रोत झारखंड से जुड़ा पाया गया, जिसके बाद मामला रांची CID को ट्रांसफर कर दिया गया।

CID ने गहन डिजिटल जांच शुरू की, जिसमें गिरिडीह के इन दोनों युवकों की संलिप्तता सामने आई। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह एक संगठित साइबर नेटवर्क था, जो नाबालिग बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचता था। आरोप है कि गिरोह ने टेलीग्राम पर विशेष चैनल बना रखा था, जहां वीडियो की बिक्री की जाती थी। कुछ वेबसाइट्स को भी वीडियो सप्लाई करने की बात सामने आई है। CID अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। डिजिटल फोरेंसिक, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया ट्रेसिंग के जरिए अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर आरोपियों पर और गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ऐसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधियों या वीडियो नेटवर्क की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या CID को सूचित करें, ताकि इस तरह के साइबर अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.