राजकोट में काम के दौरान अतकी निवासी मजदूर की मौत, परिजनों में मातम।
SHIKHAR DARPANSunday, May 17, 2026
0
डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड अंतर्गत अतकी पंचायत निवासी गणेश महतो का निधन 16 मई को राजकोट में काम करने के दौरान हो गया। वह अतुल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था। निधन की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।मृतक अपने पीछे पत्नी दुलिया देवी, पुत्र राजेन्द्र कुमार महतो तथा पुत्रियां अनिता कुमारी, यशोदा कुमारी और गुड़िया कुमारी को छोड़ गया है।
इसके अलावा पिता सहदेव महतो एवं मां भीखनी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।घटना की सूचना मिलने पर रविवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक श्रीवास्तव एवं अतकी मुखिया ईश्वर हेंब्रम पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए कंपनी से उचित मुआवजा दिलाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।