Type Here to Get Search Results !

अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे शख़्स की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम//तिसरी थानाप्रभारी के समझाने पर हटा जाम,तिसरी थाना क्षेत्र के केंवटाटांड की घटना।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांवा - तिसरी मुख्य पथ सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केंवटाटांड पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार को सीधी टक्कर मारी और फरार हो गया। दुर्घटना में खटपोक के रहने वाले राम प्रसाद यादव का पुत्र सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायल सूरज यादव को एक ऑटो में डालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहाँ डॉ महेश्वरम और जैनेंद्र ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बाहर जा ही रहे थे लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सूरज यादव अपनी होंडा शाइन बाइक से अपने ससुराल ककनी जा रहा था जबकि टक्कर मारने वाली गाड़ी गांवा से गिरिडीह की ओर जा रही थी। इसी बीच केंवटाटांड़ पुल के पास उक्त वाहन ने बाइक सवार सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने तिसरी चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी प्रभु नंद ईश्वर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया। पुलिस ने कहा कि टक्कर मार कर भागने वाले वाहन को पकड़ा जाएगा साथ ही प्रयास रहेगा कि पीड़ित परिवार को जल्द ही सरकारी मुआवजा मिले।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.