गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANThursday, May 14, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ लगातर करावी कर रही है। इसी दौरन हिरोडीह थाना क्षेत्र के बरबावाद के आसपास अवैध शराब परिवहन की गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 13 मई को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन के माध्यम से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है।इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान वाहन संख्या WB-23C7405 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 15 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मानीकबाद निवासी कृष्णा साव (19 वर्ष) एवं हेमलाल साव (40 वर्ष) शामिल हैं। इस संबंध में हिरोडीह थाना कांड संख्या 66/26 के तहत धारा 274/275/3(5) बीएनएस एवं 47(ए) उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद सामान में पिकअप वाहन संख्या WB-23C7405,रॉयल स्टेग कंपनी की डीलक्स व्हिस्की375 ml – 245 पीस,बी7 स्टर्लिंग रिज़र्व 375 ml – 45 पीस,आइकॉनिक व्हाइट इंटरनेशनल ग्रेन व्हिस्की375 ml – 45 पीस बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक प्रदीप कुमार दास, थाना प्रभारी महेश चंद्र, एसआई धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।