Type Here to Get Search Results !

धावाटांड़ के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के मधुबन थाना क्षेत्र अंर्तगत धावाटांड़ के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद मामले की जानकारी मधुबन पुलिस को दीगई, सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी दिपेश कुमार मौके पर पहुंची और चालक को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। घटना में घायल ट्रक चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.