मिशु मंडल के समर्थन में युवाओं ने गिरिडीह पुलिस का किया पुतला दहन।
SHIKHAR DARPANSunday, May 17, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भीड़ को उकसाने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजे गए यूट्यूबर मिशु मंडल के समर्थन में रविवार को गिरिडीह में प्रदर्शन हुआ। जनता जागरूकता संघ के बैनर तले इस प्रदर्शन को जे एल के एम का भी समर्थन रहा। लिहाजा, जनता जागरूकता संघ के सैकड़ों युवाओं के साथ महिलाओं ने भी इस दौरान प्रदर्शन में शामिल हुई। और मिशू मंडल को रिहा करने के मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान जमकर पुलिस के खिलाफ नारे लगे, इस दौरान jklm नेता नागेंद्र चंद्रवंशी के साथ कई सैकड़ों युवाओं रोड पर हाथ में तख्तियां लिए उतरे। हालांकि कई स्थानों पर नगर थाना प्रभारी रतन सिंह ने युवाओं को समझाने का भी प्रयास किया। लेकिन युवा पुलिस का पुतला लिए प्रदर्शन करते दिखे। एक पुतला जहां टावर चौक में जलता। वही दूसरे पुतला काली बाड़ी चौक में जलाया गया।