Type Here to Get Search Results !

फॉरवर्ड ब्लॉक ने मनाया शहीद दिवस। भगत सिंह-राजगुरु-सुखदेव को श्रद्धांजलि देकर कहा, उनकी शहादत भुलाई नहीं जा सकती।

बेंगाबाद,शिखर दर्पण संवाददाता।

आज ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के बेंगाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में शहीद दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई एवं इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ उनके सपनों की समाजवादी व्यवस्था के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया। यहां अपने संबोधन में पूर्व जिप सदस्य एवं पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, भगत सिंह एवं उनके साथियों ने देश के लिए जो कुर्बानी दी है, उसे हम भुला नहीं सकते। उन्होंने इंसानों के द्वारा इंसानों के शोषण के विरुद्ध देश में समाजवादी व्यवस्था का सपना देखा था। 

कहा कि, भगत सिंह ने इंकलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का जो नारा दिया था, वह आज भी प्रासंगिक है। आर्थिक लूट के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साम्राज्यवादी देशों का तांडव चल रहा है। साम्राज्यवादियों के नापाक मंसूबों के खिलाफ एकजुटता दिखाने की जरूरत है। कहा कि, आज के दिन हमें जनता के संपूर्ण हक-अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लेना चाहिए तभी शहीदों का सपना पूरा होगा।आज के कार्यक्रम में शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, फोदार सिंह,  शंभू तुरी, महेंद्र साव, चोवा रजक, किशोरी मंडल, सुखदेव गोस्वामी, बालेश्वर तुरी, छोटेलाल यादव, विनोद वर्मा, बलदेव साव इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.