लग्जरी कार से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब को तिसरी पुलिस ने पकड़ा, सवा तीन लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार।
SHIKHAR DARPANMonday, March 16, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह से बिहार के लखिसराय ले जाए जा रहे डुप्लीकेट शराब लोड कार को जिले की तिसरी पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को भी धर दबोचा है। सोमवार को तिसरी थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी पुलिस को अवैध शराब तस्करी की गुप्त सुचना मिली थी। पुलिस के विश्वसनीय सूत्र द्वारा बताया गया कि गिरिडीह की ओर से एक कार में अवैध शराब लेकर दो लोग चंदौरी होते हुए बिहार जा रहे हैं। सुचना पर पुलिस अलर्ट हुई और तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार फौरन चंदौरी पहुंचे, जहाँ सूचक के निशानदेही पर सुमित कुमार नामक युवक को पकड़कर पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि वह और उसका साथी विवेक पचम्बा स्थित इंडियन पेट्रोल पम्प के पास से शराब लोड कर बिहार ले जा रहे थे। इसी क्रम में चंदौरी पहुंचने पर उन्हें आगे पुलिस होने की भनक लगी। जिसके बाद उसका साथी विवेक भाग गया।
उसने बताया कि योजनाअनुसार पहले से ही वहां पहुंचे हिमांशु और सोनू गाड़ी लेकर चंदौरी की ओर चले गए। पकड़ाए व्यक्ति के निशानदेही पर पुलिस ने उक्त शराब लोड वाहन को दुलियाकरम - बरईपाट जंगल से बरामद किया और जब्त कर थाना ले आई। बताया कि कार से 33 कार्टून में 375 एमएल की 792 बोलतें बरामद हुई है। जिसपर रॉयल स्टेग फोर सेल इन झारखण्ड ओनली लिखा हुआ है। एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में तिसरी थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज करते हुए जमुई जिला के गिद्धर थाना अंतर्गत साकिन गंगरा के सुमित कुमार पिता उमेश सिंह, जमुई के ही सिकंदरा के विवेक कुमार, लखिसराय का मोहित जो मेन आदमी है,जब्त वाहन के मालिक के अलावे तिसरी के हिमांशु सिंह और सोनू यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही सुमित कुमार को विधिवत न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। कार्रवाई में तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार, सशस्त्र बल निरंजन कुमार, मुकेश कुमार और राहुल यादव शामिल थे।