नाबार्ड द्वारा निर्मित बाजार हार्ट शेड का उद्घाटन/विधायक मंजु कुमारी ने फीता काटकर किया।
SHIKHAR DARPANTuesday, March 24, 2026
0
जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।
जमुआ प्रखण्ड के केन्दुआ पंचायत स्थित राँगामाटी वासन्तिक दुर्गामण्डप कटुटांड़ के प्रांगण में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकाश बैंक द्वारा निर्मित बाजार शेड का उद्घाटन मंगलवार को जमुआ विधायक मंजू कुमारी , केन्दुआ पंचायत की मुखिया आशा कुमारी , पंसस टुपलाल महतो ,खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन , एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद , बीडीओ अमल कुमार , सीओ नरेश कुमार वर्मा , नाबार्ड के डीडीएम आशुतोष कुमार ने सामूहिक रूप से विधिवत फीता काटकर किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उपस्थित विधायक , एवं पदाधिकारियों को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंजू कुमारी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में नाबार्ड के माध्यम से ग्रामीण हार्ट का निर्माण कर क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित हुआ है।
नाबार्ड के डीडीएम को धन्यवाद देते हुए जमुआ विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के विकाश कार्य करने को लेकर प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण हार्ट शेड का निर्माण से यहां के किसानों को कृषि उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा। नाबार्ड के डीडीएम से जमुआ चौक पर लगने वाले जाम को लेकर वहां भी शब्जी विक्रेता के लिए हार्ट शेड का निर्माण कराएं।कार्यक्रम को एसडीपीओ , सीओ ,बीडीओ , पुलिस इंस्पेक्टर ,थाना प्रभारी , केन्दुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल , झारखण्ड धाम के पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर वर्मा , जिलापरिषद सदस्य प्रतिनिधि बिजय वर्मा , चुंगलो मुखिया विकाश मंडल , इंद्रदेव रविदास सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्दुआ पंचायत की मुखिया आशा देवी जबकि संचालन त्रिभुवन मंडल ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष और युवा शामिल थे।