Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में गैस एजेंसी का निरीक्षण, आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी परितोष कुमार सिन्हा ने शनिवार को प्रखंड स्थित प्रतिमा गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी के विभिन्न कार्यों, रिकॉर्ड और गैस गोदाम की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही गोदाम के संचालक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।इस दौरान आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फिलहाल केवाईसी के दौरान गैस पाइप के नाम पर 190 रुपये नहीं लिए जाएं।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं से किसी प्रकार की अनावश्यक राशि वसूली नहीं होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि गैस का स्टॉक लगातार आ रहा है और गैस की गाड़ियां भी पहुंच रही हैं। इसलिए उपभोक्ता घबराएं नहीं, अपना नंबर लगाकर गैस सिलेंडर प्राप्त करें।साथ ही उन्होंने बताया कि कंपनी की नीति के अनुसार सुरक्षा की दृष्टि से गैस पाइप को हर छह महीने में बदलना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालकों को उपभोक्ताओं की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.