झामुमो स्थापना दिवस की जोर शोर से चल रही तैयारी//झंडा मैदान में मनाया जाएगा स्थापना दिवस - संजय सिंह।
SHIKHAR DARPANTuesday, March 24, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53 वाँ स्थापना दिवस गिरिडीह के झंडा मैदान में आगामी 30 मार्च को धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर जोर शोर से तैयारी चल रही है। उक्त जानकारी झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि झंडा मैदान में मंच और भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जगह जगह पर तोरणद्वार, होर्डिंग पोस्टर लगाया जा रहा है। हर प्रखंड में दिवाल लेखन किया जा रहा है। बैनर पोस्टर पर्चा बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे। कहा कि झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरू शीबू सोरेन के निधन का एक वर्ष भी नहीं हुआ है इसलिए पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लिया है।
जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि हर प्रखंड में बैठक का आयोजन किया जा रहा है और गांव-गांव में लोगों को बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53 वाँ स्थापना दिवस होली के कारण इस बार 4 मार्च को नहीं मनाया गया। इसलिए 4 मार्च के जगह 30 मार्च को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। 30 मार्च को गिरिडीह चलें , 30 मार्च को झंडा मैदान गिरिडीह चलें । स्थापना दिवस को सफल करें, शीबू सोरेन अमर रहे, विनोद बिहारी महतो अमर रहें, टेकलाल महतो अमर रहें, जगरनाथ महतो अमर रहें, दुर्गा सोरेन अमर रहें, सालखन सोरेन अमर रहें, धनेश्वर मंडल अमर रहें । जल जंगल जमीन पर स्थानीय लोगों का हक हो, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, फैक्ट्रियों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को नौकरी दो आदि नारे गूंज रहे हैं। स्थानीय स्तर पर गाजे बाजे के साथ प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बताया गया कि स्थापना दिवस समारोह में 25 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे।