जैन धर्मावलंबियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पारसनाथ पर्वत वंदना के दौरान एक जैन तीर्थयात्री की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महराष्ट्र से आए अपने परिवार और जत्थे के साथ शिखरजी वंदना के लिए पहुंचे हुए थे। पर्वत मार्ग के चंदा प्रभु से लौटने समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी हृदय गति रुक गई।
मौके पर मौजूद अन्य तीर्थयात्रियों और कर्मियों की मदद से शव को किसी तरह नीचे मधुबन लाया गया। मृतक तीर्थ यात्री की पहचान शामगोंडा रायगोंडा पाटील नोभायटी, आगर भाग, कोल्हापूर, महाराष्ट्र के रूप में किया गया है।शांति सागर धाम के मैनेजर प्रभाष जैन ने बताया कि मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार शिखरजी में ही किया जाए गा उसके परिजन कल तक पहुँच जाए गे।