बदगुंदा में तुलसी विवाह की कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों में विवाद के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा।
SHIKHAR DARPANWednesday, November 05, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड अंतर्गत ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा गांव में बुधवार को तुलसी विवाह पूजा के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व निकाली गई कलश यात्रा जब मस्जिद के पास पहुंची, तो एक समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया, जो आज सुबह पथराव में बदल गया।
देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरे इलाके में सख्त निगरानी शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है और हालात पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है।