Type Here to Get Search Results !

उप मुखिया ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर मधुबन पंचायत के सिंहपुर गाँव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मधुबन पंचायत की पंचायत समिति सदस्या चंपा देवी एवं उप मुखिया झारीलाल महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजित कार्यक्रम में गाँव के बच्चों द्वारा गीत संगीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति की गई।इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस उत्सव पर मां सरस्वती से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर झांकी एवं गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया। छात्रों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंचे उप मुखिया झरीलाल महतो ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। पढ़कर देश का नाम रोशन करेंगे। आज बदलते समय के साथ जिस तरह से शिक्षा की मांग बढ़ गई है।उस दौर में बच्चों को बेहतर शिक्षा देना जरूरी है।वही इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.