जिले के विभिन्न स्थानों में धूमधाम के साथ मनाया गया छठ पर्व।कल्पना सोरेन सहित कई नेताओं ने दिया अर्घ्य।
SHIKHAR DARPANFriday, November 08, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले विभिन्न प्रखड़ो में सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा बड़ी धूमधाम मनाया गया। जिले के विभिन्न तालाबों और नदी के तट पर छठ पूजा की गई। जिले भर में रहने वाले लोगों में छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। गुरुवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जबकि शुक्रवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया इसी के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन हुआ। *छठ में क्या होता है:- चार दिवसीय छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रत में महिलाएं पवित्र स्नान, उपवास और निर्जल, लंबे समय तक पानी में खड़े रहना, प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देने का कार्य करती है। छठ पूजा में दूसरे दिन खरना तैयार किया जाता है।
खरना का अर्थ होता है शुद्धिकरण। इस दिन महिलाएं उपवास रखती हैं और छठी मैय्या का प्रसाद तैयार करती हैं। खरना में गुड़ की खीर बनाने का रिवाज है। यह खीर मिट्टी के चूल्हे पर तैयार की जाती है।व्रती महिलाएं प्रसाद के रूप में सबसे पहले इस खीर को ही ग्रहण करती हैं। उसके बाद इसे लोगों में बांटा जाता है। इस दिन सूर्य देव की विधिवत पूजा का भी विधान है।छठ पूजा प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदेश देती आ रही है। *वही छठ को लेकर जिले भर के कई नेताओं ने भी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।जिसमें मुख्यमंत्री हेमंता सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने झामुमो नेता प्रणव वर्मा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया।इसके अलावे गिरिडीह विधानसभा सुदिव्य कुमार सोनू ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया,साथ ही गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने भी अपने समर्थकों के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।जबकि बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने भी सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया।