भाजयुमो द्वारा प्रेसवार्ता आयोजन कर झामुमो पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप।
SHIKHAR DARPANWednesday, October 23, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
बुधवार को भाजयुमो द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चन्द्रवंशी, नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता,उपाध्यक्ष आकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने झामुमो पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगाया।इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुथुन चन्द्रवंशी ने कहा कि झामुमो के द्वारा मंगलवार को भाजयुमो के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के झामुमो में शामिल होने की बात कही थी,वह सरासर झूठ है। जबकि सच्चाई ये है कि पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण भाजयुमो जिला कमिटी द्वारा गौरव विश्वकर्मा व गौतम भदानी को पूर्व में ही निष्कासित कर दिया गया था।इन्हीं लोगों को झामुमो द्वारा पार्टी में जवाई कराया गया है।उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि झामुमो विधानसभा चुनाव से पहले ही हर मान चुकी है इस लिए ये सब हरकत कर रही है।