Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से 11 अभ्यर्थियों नाम निर्देशन पत्रों खरीदा एवं 2 नामांकन पत्र दाखिल किया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

डुमरी विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु बुधवार को किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।वहीं कुल 02 (दो) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई। जिसमें 1.इन्द्रजीत कुमार जायसवाल ग्रामः इसरी बाजार, डुमरी एवं 2. रोशनलाल तुरी ग्रामः कंजकीरो, जिला बोकारो के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।इस के अलावे धनवार विधानसभा क्षेत्र से नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु बुधवार को किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

वहीं कुल 07 (सात) अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई। जिसमें 1. निजाम उद्दीन अंसारी पिता अब्दुल मियां, ग्राम महेशमरवा, पोस्ट डोरण्डा, थाना धनवार गिरिडीह, 2. मो॰ सफीक अंसारी पिता सलामत असंारी, ग्राम महेशमरवा, पोस्ट डोरण्डा, थाना धनवार गिरिडीह, 3. मो॰ सगीर पिता सदिक मियां, ग्राम बसगी, पोस्ट तारानाखो, थाना धनवार गिरिडीह, 4. मो॰ समीउल्लाह पिता रहीम मियां, ग्राम जरीडीह, पोस्ट खोरीमहुआ, थाना धनवार गिरिडीह, 5. ब्रह्मदेव टुडू पिता स्व. प्रकाश टुडू, ग्राम गोरियाचूं, पोस्ट चरकी, थाना गावां गिरिडीह, 6. करण यादव पिता वकील यादव, ग्राम भोगताडीह, पोस्ट तिसरी गिरिडीह, 7. गोपीकृष्ण यादव पिता गोकुल यादव, ग्राम किसुटांड़, पोस्ट किसुटांड़, थाना तिसरी गिरिडीह  के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।

जबकि बगोदर विधानसभा क्षेत्र से 02 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर विधानसभा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसमें 1. आशीष कुमार पिता नारायण मोदी, ग्राम माखमरगो थाना बिरनी गिरिडीह, निर्दलीय प्रत्याशी एवं बासु महतो, पिता:- सुखदेव महतो, ग्राम:- खेतकों, थाना:- बगोदर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही गांडेय विधानसभा निर्वाचन 2024 हेतु नाम निर्देशन प्रपत्र दाखिल करने हेतु निर्धारित तिथि को आज किसी भी अभ्यर्थी के द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं कुल 03 (तीन )अभ्यर्थियों के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की खरीद की गई। जिसमें 1. शमीम अख्तर, ग्राम खंडोली, पोस्ट मोतीलेदा, थाना बेंगाबाद 2. रामेश्वर दुसाध, ग्राम महुआटाड़, पोस्ट करहरबारी थाना गिरिडीह एवं मो० कुसुद अंसारी, ग्राम:- फिटकोरिया, पोस्ट:- बेंगाबाद, थाना:- बेंगाबाद के द्वारा नाम निर्देशन शुल्क जमा कर नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.