Type Here to Get Search Results !

रामनवमी के मौके पर भगवान राम का सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

अयोध्या संवाददाता।

रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रामनवमी के मौके पर भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया। दोपहर 12.16 बजे से अगले 5 मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान राम के मस्तिष्क पर पड़ी। सूर्य तिलक के लिए सूर्य की किरणों को पहले अलग-अलग तीन दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया गया। इसके बाद पीतल के पाइपों के जरिए किरणें आगे बढ़ते हुए लेंस के जरिए सीधा रामलाल के मस्तिष्क पर पड़ी। रामलला के गर्भगृह में प्रणा प्रतिष्ठित होने के बाद यह पहली नवरात्रि है।

इसलिए रामनवमी को लेकर राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामनवमी की खास तैयारियां की हैं। इसी कड़ी में रामनवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक अद्भुत और दिव्य हुआ। वहीं अयोध्या में इस घटना को देखने के लिए 100 से अधिक जगहों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। रामनवमी के दिन अयोध्या की राम मंदिर में ऐसा नजारा देखकर करोड़ों लोग भाव-विभोर हो गए। मालूम हो कि राम मंदिर में राम लला के सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण 10 अप्रैल को किया गया था। जिसके बाद एक वीडियो भी जारी किया गया था। वैज्ञानिकों की मौजूदगी में ठीक दोपहर 12 बजे दर्पण के जरिए सूर्य तिलक का सफल परीक्षण किया गया था।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.