Type Here to Get Search Results !

गोपालडीह में शहीद रूपलाल महतो के 27 वां शहादत दिवस मनाई गई।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर प्रखंड के गोपालडीह में गुरुवार को शहीद रूपलाल महतो की 27 वीं शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान रूपलाल महतो की पत्नी एवं पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर नमन किए।कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित बगोदर पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे संघर्षशील व्यक्ति थे। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उनकी कमी अब तक समाज को महसूस हो रही है। वहीं पूर्व विधायक ने रूपलाल महतो पत्नी को अंग वस्त्र दिया। आज ही की दिन असामाजिक तत्वों द्वारा रूपलाल महतो की हत्या की गई थी इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी,जीबलाल महतो,दौलत महतो, कार्तिक मंडल,भागीरथ ठाकुर,मिहिर महतो, मनोज साव शहीत कई लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.