गिरिडीह पुलिस ने अब तक नगद राशि, शराब, गांजा, महुआ एवं अन्य पदार्थों मिला कर लगभग 2 करोड़ 17 लख रुपए जब्त किए।
SHIKHAR DARPANMonday, April 15, 2024
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद गिरिडीह पुलिस द्वारा विभिन्न थाना इलाकों में चेकपोस्ट बन कर आने जाने वाले सभी वाहनो की तलाशी की जा रही है। इसी दौरान सरिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान लगभग 9 लाख 95 हजार रुपये एफएसटी की टीम के द्वारा जप्त किए गया। क्याश लगाया जा रहा है कि इतने बड़ा रकम आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए एक स्थान से दुआरे स्थान ले जाया जा रहा होगा।
वही गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा मामले की जानकारी देते हुए, बताया कि गिरिडीह पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बीते कुछ दिनों में गिरिडीह पुलिस द्वारा अब तक लगभग 1 करोड़ 77 लाख 33 हजार रुपये जप्त किया गया है। नगद रुपये के अलावे 1300 लीटर अवैध शराब भी जप्त की गया है। एवं करीब 29 किलो गांजा बरामद की गया है। जप्त की गई नगद राशि, शराब, गांजा, महुआ एवं अन्य पदार्थों का मूल्य अब तक लगभग 2 करोड़ 17 लाख रुपए है।